ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
खेल
भारत ने श्रीलंका को दिया फालोऑन, अश्विन ने लिये पांच विकेट
By Deshwani | Publish Date: 5/8/2017 1:44:09 PM
भारत ने श्रीलंका को दिया फालोऑन, अश्विन ने लिये पांच विकेट

कोलंबो, (हि.स.)। भारत ने दूसरे टेस्ट मैच में मेजबान श्रीलंका को फालोऑन दिया है। दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन लंच तक श्रीलंकाई टीम 183 रन पर ढेर हो गई। श्रीलंका की तरफ से केवल डिकवेला ही भारतीय गेंदबाजों का सामना कर सके और 51 रन की पारी खेली। भारत की तरफ से अश्विन ने पांच विकेट, जडेजा और मोहम्मद शमी ने दो-दो व उमेश यादव ने एक विकेट लिया। भारत के पास पहली पारी के आधार पर 439 रनों की बढ़त है।

 

श्रीलंका ने शनिवार को सुबह दो विकेट के नुकसान पर 50 रन से आगे खेलना शुरू किया। शुक्रवार के अविजित बल्लेबाज कप्तान दिनेश चांदीमल अपने शुक्रवार के स्कोर में केवल दो रन जोड़कर 10 के व्यक्तिगत स्कोर पर जडेजा के शिकार बने। जडेजा की गेंद पर पांड्या ने उनका कैच पकड़ा। उस समय श्रीलंका का कुल स्कोर 60 रन था। चार रन बाद ही 64 के कुल स्कोर पर कुशल मेंडिस भी चलते बने। मेंडिस को यादव ने कोहली के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेजा। मेंडिस ने 24 रन बनाएं। पांचवें विकेट के रूप में पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज आउट हुए। 117 के कुल स्कोर पर अश्विन की गेंद पर पुजारा ने मैथ्यूज का कैच पकड़ा। मैथ्यूज ने 26 रन बनाए। इसके बाद 122 के कुल स्कोर पर धनंजय डिसिल्वा को बोल्ड कर जडेजा ने श्रीलंका को छठवां झटका दिया। डिसिल्वा खाता भी नहीं खोल सके। मोहम्मद शमी ने टिक कर खेल रहे डिकवेला को 150 के स्कोर पर बोल्ड कर श्रीलंका को सातवां झटका दिया। डिकवेला ने 51 रन बनाए। 152 के स्कोर पर शमी ने हेराथ को बोल्ड कर श्रीलंकाई टीम को 8वां झटका दिया। हेराथ ने दो रन बनाए। अश्विन ने परेरा को बोल्ड कर श्रीलंका को नौवां झटका दिया। परेरा ने 25 रन बनाये। 183 के कुल स्कोर पर अश्विन ने नुवान प्रदीप को बोल्ड कर श्रीलंकाई पारी का अंत किया। 

 

इससे पहले भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी नौ विकेट के नुकसान पर 622 रन बनाकर घोषित कर दी। अजय जडेजा 70 और उमेश यादव आठ रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की तरफ से चेतेश्वर पुजारा (133) और अजिंक्या रहाणे (132) ने शानदार शतक जड़ा। इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा केएल राहुल ने 57, आर अश्विन ने 54, ऋद्धिमान शाहा ने 67, हार्दिक पांड्या ने 20 और मोहम्मद शमी ने 19 रन बनाए। श्रीलंका की तरफ से रंगना हेराथ ने चार, मलिंडा पुष्पकुमारा ने दो और दिमुथ करुणारत्ने और परेरा ने 1-1 विकेट लिया।

 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS