खेल
कोलंबो टेस्ट : दूसरे दिन लंच तक भारत के 442 पर गिरे 5 विकेट
By Deshwani | Publish Date: 4/8/2017 1:11:55 PMकोलंबो, (हि.स.)। भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन लंच तक भारत ने 442/5 रन बना लिए हैं। इस समय क्रीज पर रिद्धिमान साहा (16) और रविचंद्रन अश्विन (47) रन बनाकर टिके हुए हैं। दूसरे दिन लंच तक श्रीलंका को 2 विकेट मिले और दिमुथ करुणारत्ने, मलिंडा पुष्पकुमारा को 1-1 विकेट हासिल हुआ।
आज पहले सत्र में पुजारा (133) रन बनाकर आउट हो गए। पुजारा और रहाणे के बीच चौथे विकेट के लिए कुल 217 रनों की साझेदारी हुई। इसके बाद रहाणे और अश्विन ने संभलकर बल्लेबाजी की और दोनों ने भारत के स्कोर 400 के पार पहुंचा दिया। दोनों बल्लेबाज भारत को विशाल स्कोर तक ले जाने की कोशिश कर रहे थे तभी रहाणे (132) रन बनाकर आउट हो गए। रहाणे और अश्विन ने पांचवें विकेट के लिए 63 रन जोड़े। रहाणे के बाद साहा बल्लेबाजी करने आए और अश्विन के साथ मिलकर भारत के स्कोर को 442/5 पहुंचा दिया। साहा इस समय 16 रन बनाकर खेल रहे हैं तो अश्विन 47 रन पर नॉट आउट हैं।