खेल
राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता तीन अगस्त से
By Deshwani | Publish Date: 2/8/2017 5:09:57 PMगोपेश्वर, (हि.स.)। चमोली जिले के पुलिस मैदान गोपेश्वर में तीन अगस्त से 17वीं वाहिनी का राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
पुलिस कार्यालय गोपेश्वर से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस मैदान गोपेश्वर में आयोजित होने वाले इस तीन दिवसीय राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि पुलिस उप महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र पुष्पक ज्योति द्वारा किया जाएगा। साथ ही 5 अगस्त को प्रतियोगिता का समापन अवसर पर मुख्य अतिथि एसपी चमोली तृप्ति भट्ट होंगी।