ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
खेल
भारतीय दौरे पर आयेंगी ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और श्रीलंका की टीमें
By Deshwani | Publish Date: 1/8/2017 7:41:34 PM
भारतीय दौरे पर आयेंगी ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और श्रीलंका की टीमें

 नई दिल्ली, (हि.स.)। ऑस्ट्रेलिया इस साल 17 सितंबर से 11 अक्टूबर तक एक सीमित-ओवरों की श्रृंखला के लिए भारतीय दौरे पर आयेगी। ऑस्ट्रेलिया की टीम दौरे पर पांच एकदिवसीय और तीन टी-20 मैचों की श्रृंखला खेलेगी। 

 
ऑस्ट्रेलिया के बाद न्यूजीलैंड की टीम अक्टूबर के अंत से नवंबर के पहले सप्ताह तक भारतीय दौरा पर रहेगी। न्यूजीलैंड की टीम तीन एकदिवसीय और टी-20 श्रृंखला खेलेगी। हालांकि कितने टी-20 मैच खेले जायेंगे यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। यह श्रृंखला 22 अक्टूबर से 7 नवंबर तक होने की संभावना है। इसके बाद श्रीलंका की टीम भारतीय दौरे पर आयेगी। श्रीलंका यहां तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलेगी।
 
श्रीलंका दौरे के समापन के बाद भारतीय टीम अपने घरेलू सत्र के दौरान 23 अंतरराष्ट्रीय मैचों की मेजबानी करेगा। इसके बाद भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर जायेगी। इस बीच, दिल्ली न्यूजीलैंड के खिलाफ एक टी 20 और श्रीलंका के खिलाफ एक टेस्ट की मेजबानी करेगा।
 
 
 
 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS