खेल
वर्नोन फिलेंडर वायरल संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती
By Deshwani | Publish Date: 29/7/2017 2:52:48 PMओवल, (हि.स.)। दक्षिण अफ्रीका के हरफनमौला खिलाड़ी वर्नोन फिलेंडर को वायरल संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसके कारण दक्षिण अफ्रीका को इंग्लैंड के ओवल में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में करारा झटका लगा लगा है।
इस टेस्ट के दूसरे दिन फिलेंडर ने 12 ओवरों के अपने कोटे में सिर्फ 17 रन देकर दो विकेट लिए। इसके बाद उन्हें मैदान से हटना पड़ा। उनकी हालत में सुधार नहीं होने का बाद उन्हें आगे की जांच के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया। टीम मैनेजर डॉ मोहम्मद मूसाजी ने बताया कि फिलेंडर को अस्पताल में एहतियातन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत में सुधार के बाद ही नपर फैसला लिया जाएगा।