खेल
बारिश के कारण रुका खेल, भारत को 365 रनों की बढ़त
By Deshwani | Publish Date: 28/7/2017 4:37:45 PMगाले, (हि.स.)। भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन शुक्रवार को लंच के कुछ देर बाद हुई बारिश के कारण खेल रोक दिया गया है। खेल जब रोका गया उस समय भारतीय टीम अपनी दूसरी पारी में दो विकेट पर 56 रन बना चुकी है। इस तरह भारतीय टीम की कुल बढ़त 365 रनों की हो गई है।
दूसरी पारी में भारतीय टीम की ओर से आउट होने वाले दो बल्लेबाज शिखर धवन (14) और चेतेश्वर पुजारा (15) हैं। अभिनव मुकुंद 27 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं। धवन को परेरा और पुजारा को कुमारा ने आउट किया।
बता दें कि भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में धवन के 190 और पुजारा के 153 रनों के दम पर श्रीलंका के खिलाफ 600 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। जिसके जवाब में श्रीलंका की पहली पारी 291 रनों पर सिमट गई थी।