खेल
एशियाई जूनियर वेटलिफ्टिंग में अजय सिंह ने जीता कांस्य
By Deshwani | Publish Date: 28/7/2017 12:40:28 PMनई दिल्ली, (हि.स.)। भारत के अजय सिंह ने काठमांडू में आयोजित एशियाई युवा और जूनियर वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक पर कब्जा किया।
अजय ने पुरूषों के जूनियर वर्ग के 77 किलो वर्ग में तीसरा स्थान हासिल किया। अजय ने 143 किलो वजन उठाया। इससे पहले, एस निरूपुपमा देवी ने 69 किलोग्राम महिला युवा वर्ग में कांस्य पदक जीता था जबकि कुंसम ओरमिला देवी ने बुधवार को शुरुआती दिन 44 किलो वजन वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था।
आज चैंपियनशिप के आखिरी दिन, कोसम तब्बा 94 किलोग्राम पुरुषों के जूनियर श्रेणी में मुकाबला करेंगे जबकि लवप्रीत सिंह 105 किलोग्राम पुरुषों की जूनियर श्रेणी में भाग लेंगे।