ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
खेल
मलयेशिया पहुंची भारतीय महिला फुटबॉल टीम
By Deshwani | Publish Date: 27/7/2017 5:19:23 PM
मलयेशिया पहुंची भारतीय महिला फुटबॉल टीम

नई दिल्ली, (हि.स.)। भारतीय वरिष्ठ महिला फुटबॉल टीम मलयेशिया के खिलाफ दो अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच खेलने के लिए गुरूवार को सुबह कुआलालंपुर पहुंच गई है। इन दो मैचों का आयाजोन अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) द्वारा किया गया है। इस दौरे पर पहला मैच 29 जुलाई को और दूसरा मैच 31 जुलाई को खेला जाएगा। दिल्ली में 12-दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के बाद टीम दौरे के लिए रवाना हुई थी। 
 
भारतीय टीम की पहली मुख्य महिला कोच मेमोल रॉकी ने कहा कि मलयेशिया के खिलाफ इन दो मैचों से लड़कियों को महत्वपूर्ण अनुभव मिलेगा, जो भविष्य में उनके लिए मददगार साबित होंगी। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मैच से आपका आत्मविश्वास बढ़ता है और पूरी टीम इसके लिए उत्सुक है।
 
उन्होंने कहा कि मैं दो अंतर्राष्ट्रीय मैचों के लिए एआईएफएफ का शुक्रिया अदा करती हूं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष भारतीय महिला लीग का उद्घाटन संस्करण काफी सफल रहा है। भारत में महिला फुटबॉल बुलंदियों की ओर बढ़ रहा है। इससे लड़कियों के आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी हुई है।
 
मलेशिया दौरे पर गई 22 सदस्यीय भारतीय दल इस प्रकार है-:
 
गोलकीपर : पंथियो चानू, रोशनी देवी।
 
डिफेंडर : आशालाता देवी, मनीसा पन्ना, उमपुती देवी, दलिमा छिब, राधरण देवी, जबामानि तुडू, टोनी देवी।
 
मिडफ़ील्डर : प्रेमिका देवी, प्रमोशरी देवी, लोचाना मुंडा, संजू, मंदाकिनी देवी, रितु रानी, ​​बिंदारानी देवी।
 
स्ट्राइकर : बाला देवी, कमला देवी, अंजू तामांग, डांगमेई ग्रेस, प्यारी एक्ससा, काश्मिना।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS