खेल
भारतीय अंडर-19 टीम ने इंग्लैंड को 334 रन से हराया
By Deshwani | Publish Date: 27/7/2017 5:14:51 PMचेस्टरफील्ड, (हि.स.)। भारतीय अंडर-19 टीम ने गुरूवार को पहले चार दिवसीय टेस्ट मैच में इंग्लैंड की अंडर-19 टीम को 334 रन से करारी शिकस्त दी। मनजोत कालरा के 122 और हार्विक देसाई के 89 रनों की बदौलत भारतीय टीम ने पहली पारी में 519 रन बनाये। इन दोनों के अलावा पृथ्वी शाह ने 86 और रियान पराग दास ने 68 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए जोश टंग, हेनरी ब्रूक्स और अमार विरदी ने तीन तीन विकेट लिए।
जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 195 रन पर सिमट गई। भारत की तरफ से कमलेश नागरकोटी ने पांच और शिवम मावी ने चार विकेट लिए। इंग्लैंड की तरफ से विल जैक ने सर्वाधिक 46 रन और कप्तान मैक्स होल्डन ने 32 व रियान पटेल ने 38 रन का योगदान दिया।
दूसरी पारी में बारतीय टीम ने छह विकेट पर 173 रन (पारी घोषित) बनाये। जवाब में इंग्लैंड की टीम 163 रन पर आउट हो गई।