ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
खेल
विश्व पैरा एथलेटिक्स में शरद ने रजत और वरुण ने कांस्य पदक जीता
By Deshwani | Publish Date: 23/7/2017 1:58:27 PM
विश्व पैरा एथलेटिक्स में शरद ने रजत और वरुण ने कांस्य पदक जीता

नई दिल्ली,  (हि.स.)। विश्व पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप की ऊंची कूद स्पर्धा में भारत के शरद कुमार और वरुण भाटी ने क्रमशः रजत और कांस्य पदक पर कब्जा किया। शरद और भाटी ने पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा के टी -42 श्रेणी में भाग लिया।

 
शरद ने 1.84 मीटर की व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ ऊंचाई को पार करते हुए रजत पदक पर कब्जा किया। जबकि रियो पैरालिंपिक्स के पदक विजेता भाटी-ने 1.77 मी. की ऊंचाई को पार कर कांस्य पर हासिल कर लिया। 
 
संयुक्त राज्य अमेरिका के सैम ग्रेव ने 1.86 मी. की ऊंचाई के साथ स्पर्धा का स्वर्ण पदक हासिल किया। अब तक विश्व पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में भारत ने पांच पदक हासिल किया है। जिसमें एक स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक हासिल किया। भारत पदक तालिका में 29वें स्थान पर है। 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS