खेल
विश्व जूनियर स्क्वैश के क्वार्टर फाइनल में हारे अभय
By Deshwani | Publish Date: 22/7/2017 1:19:04 PMनई दिल्ली, (हि.स.)। भारत के शीर्ष जूनियर स्क्वैश खिलाड़ी अभय सिंह डब्लूएसएफ विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हो गये।
अभय को मिस्र के मारवान तेरेक ने 8-11, 11-4, 11-6, 11-6 से हराया। तरेक ने इससे पहले तीसरे दौर में एक अन्य भारतीय खिलाड़ी यश फडटे को भी मात दी थी।
अभय अब 5 से 8वें स्थान के लिए खेलेंगे। चैंपियनशिप में अब भारत की उम्मीदें अब लड़कियों के टीम स्पर्धा से जुड़ी हैं। जो 25 जुलाई को शुरू हो रही है। इसके बाद लड़कों की एक अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट सीरीज़ का भी आयोजन किया जायेगा, जिसमें भारत, ऑस्ट्रेलिया, मलेशिया, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीमें शामिल होंगी।