खेल
खेलमंत्री ने 9वें स्लम युवा दौड़ को दिखायी हरी झंडी
By Deshwani | Publish Date: 16/7/2017 4:04:56 PM नई दिल्ली, (हि.स.)। केंद्रीय खेल मंत्री विजय गोयल रविवार को 9वें स्लम युवा दौड़ को हरी झंडी दिखायी। दौड़ का आयोजन साहिब सिंह वर्मा पार्क,ककरोला गांव से सामुदायिक भवन सेक्टर-17 (एमसीडी) द्वारका तक किया गया। इस अवसर पर गृह राज्य मंत्री किरेन रिजिजू, ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल, सांसद प्रवेश वर्मा और ओलम्पिक पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त ने भाग लिया। दौड़ में हजारों युवाओं ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर पीयूष गोयल ने युवाओं को सम्बोधित किया तथा स्वस्थ भारत के निर्माण में उनके योगदान को सराहा।
गौरतलब है कि स्लम युवा दौड़, 'स्लम गोद अभियान' के तहत कराया जा रहा है जिसमें खेल मंत्रालय और उसके अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र संगठन मिलकर पूरी दिल्ली में ऐसी दौड़ों का आयोजन कर रही है। कुल मिलाकर 11 दौड़ें करायी जाएंगी, जिसमे से नौ सफल दौड़ में अब तक 43,000 से ऊपर स्लम युवाओं ने भाग लिया है।