खेल
राष्ट्रीय पैरा आर्चरी में मेजर साहिल गौतम ने जीता कांस्य
By Deshwani | Publish Date: 16/7/2017 2:14:55 PM नई दिल्ली, (हि.स.)। हैदराबाद में चल रहे दूसरे राष्ट्रीय पैरा आर्चरी चैम्पियनशिप में मेजर साहिल गौतम ने कांस्य पदक पर कब्जा किया। वह एक अंक से रजत पदत जीतने से वंचित रह गये। साहिल ने 720 अंकों में से 658 अंक अर्जित किये। गौतम, 85 आर्म्स रेजीमेंट से हैं| वह नव स्थापित आर्मी पैरालम्पिक स्पोर्ट्स नोड और बॉम्बे सपर्स, किर्की का हिस्सा हैं। वह एएसआई पुणे में सेना के अभिजात वर्ग के धनुर्धारियों के साथ प्रशिक्षण लेते हैं। वह केवल नौ महीने पहले इस खेल में शामिल हुए और कुछ समय में ही अपने पहले राष्ट्रीय आयोजन में पदक जीत लिया।