खेल
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच नहीं खेल पाएंगी चोटिल लैनिंग
By Deshwani | Publish Date: 15/7/2017 7:15:42 PMलंदन, (हि.स.)। ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मेग लैनिंग कंधे की चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच नहीं खेल पायेंगी। टूर्नामेंट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाली लैनिंग 5 जुलाई को पाकिस्तान के खिलाफ भी मैच नहीं खेल पायी थीं।
इससे पहले, इस महीने की शुरुआत में कोच मैथ्यू मोटल ने खुलासा किया था कि लैनिंग को कंधे की चोट के कारण विश्व कप में दिक्कतें आ सकती हैं। कोच ने कहा कि हम पिछले कुछ महीनों से प्रबंधन से कह रहे थे कि लैनिंग के कंधे में दर्द है, जिससे उनको काफी परेशानी हो रही है। कोच ने लैनिंग की चोट के बारे में बोलते हुए कहा कि हमें अंदेशा था कि चोटिल लैंनिंग को इस विश्व कप परेशानी हो सकती है और हम प्रबंधन को यही समझाने की कोशिश कर रहे थे। गौरतलब है कि लैनिंग ने विश्व कप में अब तक पांच पारियों में 39.33 के औसत से 328 रन बनाए हैं।