ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
खेल
गेंदबाजों ने करायी जिम्बाब्वे की वापसी, 293 पर श्रीलंका के 7 विकेट गिरे
By Deshwani | Publish Date: 15/7/2017 6:05:22 PM
गेंदबाजों ने करायी जिम्बाब्वे की वापसी, 293 पर श्रीलंका के 7 विकेट गिरे

कोलंबो,  (हि.स.)। जिम्बाब्वे के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर श्रीलंका ने सात विकेट के नुकसान पर 293 रन बना लिये हैं। असेला गुनारत्ने 24 और रंगना हेराथ 5 रन बनाकर खेल रहे हैं। श्रीलंकाई टीम अभी भी जिम्बाब्वे के स्कोर से 63 रन पीछे है। जिम्बाब्वे ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 356 रन बनाये थे।

दिमुथ करूनारत्ने और उपुल थरंगा ने श्रीलंका को आज सुबह मजबूत शुरूआत दिलायी। इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी की। डोनाल्ड तीरीपानो ने इस साझेदारी को करूनारत्ने को मसाकाद्जा के हाथों कैच कराकर तोड़ा। करूनारत्ने ने 25 रन बनाये। इसके बाद 107 के कुल स्कोर पर कुशल मेंडिस को क्रिमर ने आउट कर श्रीलंका को दूसरा झटका दिया।
मेंडिस ने 11 रन बनाये। 116 के कुल स्कोर पर थरंगा भी 71 रन बनाकर रन आउट हो गये। इसके बाद कप्तान दिनेश चांदीमल और पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ने संभलकर खेलना शुरू किया। दोनों के बीच 96 रनों की साझेदारी की। 212 के कुल स्कोर पर क्रिमर ने चांदीमल को आउट कर यह साझेदारी तोड़ी।
चांदीमल ने 55 रन बनाये। 226 के कुल स्कोर पर डिकवेला को बोल्ड कर क्रिमर ने श्रीलंका को पांचवां झटका दिया। डिकवेला ने 6 रन बनाये। 238 के स्कोर पर मैथ्यूज भी चलते बने। विलियम्स की गेंद पर मसाकाद्जा ने उनका कैच पकड़ा। मैथ्यूज ने 41रन बनाये। सातवें विकेट के रूप में परेरा आउट हुए। 274 के कुल स्कोर पर परेरा रन आउट हो गये। परेरा ने 33 रन बनाये।
जिम्बाब्वे की तरफ से क्रिमर ने तीन विलियम्स और तीरीपानो ने 1-1 विकेट लिया।
इससे पहले जिम्बाब्वे ने अपनी पहली पारी में क्रेग इर्विन के शानदार 160 रनों की बदौलत सभी विकेट खोकर 356 रन बनाये। इर्विन के अलावा सिंकदर रजा और मेलकोल्म वालर ने 36-36 रन बनाये। श्रीलंका की तरफ से रंगना हेराथ ने 5, असेला गुनारत्ने और लाहिरू कुमारा ने दो-दो व दिलरूवान परेरा ने 1 विकेट लिया।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS