खेल
रविवार को 9वें स्लम युवा दौड़ को हरी झंडी दिखाएंगे गोयल
By Deshwani | Publish Date: 15/7/2017 2:36:55 PMनई दिल्ली, (हि.स.)। केंद्रीय खेल मंत्री विजय गोयल रविवार को 9वें स्लम युवा दौड़ को हरी झंडी दिखायेंगे। दौड़ का आयोजन साहिब सिंह वर्मा पार्क, ककरोला गाओं (एम.सी. प्राइमरी स्कूल, द्वारका सेक्टर 16 के पास) किया जायेगा। इस अवसर पर गृह राज्य मंत्री किरेन रिजिजू, विद्युत मंत्री पियूष गोयल और ओलिम्पिक पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त भाग लेंगे।
गौरतलब है कि स्लम युवा दौड़, 'स्लम गोद अभियान' के तहत कराया जा रहा है जिसमें खेल मंत्रालय और उसके अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र संगठन मिलकर पूरी दिल्ली में ऐसी दौड़ों का आयोजन कर रही है। कुल मिलाकर 11 दौड़ें करायी जाएंगी, जिसमे से 8 सफल दौड़ों में अब तक 40,000 स्लम युवाओं ने भाग लिया है।