खेल
जिम्बाब्वे की पहली पारी 356 रन पर समाप्त, श्रीलंका की मजबूत शुरुआत
By Deshwani | Publish Date: 15/7/2017 2:26:20 PMकोलंबो, (हि.स.)। जिम्बाब्वे के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के दूसरे दिन श्रीलंका ने लंच तक अपनी पहली पारी में बिना किसी नुकसान के 77 रन बना लिये हैं। दिमुथ करूनारत्ने 23 और उपुल थरंगा 53 रन बनाकर खेल रहे हैं। श्रीलंका अब भी जिम्बाब्वे से 279 रनों से पीछे है। जिम्बाब्वे ने पहली पारी में 356 रन बनाये थे।
इससे पहले, जिम्बाब्वे ने अपनी पहली पारी में क्रेग इर्विन के शानदार 160 रनों की बदौलत सभी विकेट खोकर 356 रन बनाये। इर्विन के अलावा सिंकदर रजा और मेलकोल्म वालर ने 36-36 रन बनाये। श्रीलंका की तरफ से रंगना हेराथ ने 5, असेला गुनारत्ने और लाहिरू कुमारा ने दो-दो व दिलरूवान परेरा ने एक विकेट लिया।