खेल
मुंबई ने प्रमुख कोच के रूप में एलेक्जेंडर गुइमारेस की फिर से नियुक्त की
By Deshwani | Publish Date: 14/7/2017 8:33:38 PMनई दिल्ली, (हि.स.)। इस साल नवंबर 2017 से शुरू हो रहे इंडियन सुपर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के चौथे संस्करण के लिए मुंबई सिटी एफसी ने प्रमुख कोच के रूप में एलेक्जेंडर गुइमारेस को फिर से नियुक्त किया है।
एलेक्जेंडर के नेतृत्व में मुम्बई की टीम पिछले साल आईएसएल के लीग चरण की समाप्ति पर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया था। इसके साथ ही मुम्बई की टीम पिछले साल सेमीफाइनल में भी पहुंची थी।
कोस्टा रिका के रहने वाले 57 वर्षीय एलेक्जेंडर ने 1990 के फीफा विश्व कप में अपने देश का प्रतिनिधित्व किया था। उन्हें कोस्टा रिका के राष्ट्रीय टीम के प्रमुख कोच के रूप में उनकी महान उपलब्धियों के लिए जाना जाता है। उनके नेतृत्व में टीम ने 2002 और 2006 फीफा विश्व कप के लिए क्वालीफाइंग चरण को पार किया था।
मुंबई सिटी एफसी टीम के मालिक रणबीर कपूर ने कहा कि आगामी सीज़न के लिए एलेक्जेंडर का कोच के रूप में वापस आना टीम के लिए शानदार है। पिछले सत्र में टीम के प्रदर्शन से हम बहुत खुश थे और जिस तरह से एलेक्जेंडर मैदान पर टीम का नेतृत्व करते थे,वह प्रशंसनीय है।