ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
खेल
महिला हॉकी विश्व लीग: अमेरिका ने भारत को 4-1 से हराया
By Deshwani | Publish Date: 11/7/2017 12:47:39 PM
महिला हॉकी विश्व लीग: अमेरिका ने भारत को 4-1 से हराया

जोहानसबर्ग, (हि.स.)। महिला हॉकी विश्व लीग सेमीफाइनल में अमेरिका ने भारत को 4-1 से हरा दिया। अमेरिकी महिलाओं ने दूसरे हॉफ में आक्रामक खेल का प्रदरेशन करते हुए तीन गोल किये। अमेरिका की तरफ से जील विटमर ने दो, टेलर वेस्ट माइकल विटसे ने 1-1 गोल किया। भारत की तरफ से एकमात्र गोल लिलिमा मिंज ने किया। 
 
इम मुकाबले के 24 वें मिनट में ही अमेरिकी खिलाड़ी जील ने पहला गोल करते हुए अमेरिका को 1-0 की बढ़त दिला दी। पहले हॉफ खत्म होने पर अमेरिका 1-0 से आगे रहा। दूसरे हॉफ के 8वें और मैच के 38वें मिनट में लिलिमा मिंज ने भारत को 1-1 की बराबरी दिलायी। 40वें मिनट में टेलर वेस्ट ने गोल कर अमेरिका को 2-1 से आगे कर दिया। 3 मिनट बाद ही 43वें मिनट में जील ने अपना दूसरा गोल करते हुए अमेरिका की बढ़त 3-1 कर दी। 49वें मिनट में माइकल विटसे ने अमेरिका को 4-1 से आगे कर दिया। इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने वापसी की बहुत कोशिश की, लेकिन अमेरिकी रक्षापंक्ति को नहीं भेद पाये औऱ अमेरिका यह मैच 4-1 से जीतने में सफल रहा।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS