खेल
टेस्ट श्रृंखला बीच में छोड़ स्वदेश लौटे दक्षिण अफ्रीकी कोच डोमिंगो
By Deshwani | Publish Date: 10/7/2017 4:41:08 PMजोहानसबर्ग, (हि.स.)। दक्षिण अफ्रीका के कोच रसेल डोमिंगो इंग्लैंड के खिलाफ चल रही चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला को बीच में ही छोड़कर स्वदेश वापस लौट गये हैं। डोमिंगो गंभीर रूप से घायल अपनी मां के साथ रहने के लिए वापस लौटे हैं। बता दें कि लार्ड्स में इंग्लैंड ने पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 211 रनों से करारी शिकस्त दी।
डोमिंगो की मां पोर्ट एलिजाबेथ में अकेले यात्रा करते समय कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने एक बयान में कहा कि डोमिंगो की मां के स्वास्थ्य में कुछ सुधार के लक्षण हैं, लेकिन उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। बता दें कि इसके पहले भी डोमिंगो तीन मैचों की टी -20 श्रृंखला के दौरान भी घर लौट गये थे। यह श्रृंखला इंग्लैंड ने 2-1 से जीती थी।