ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
खेल
युवा शक्ति और खेल शक्ति से बनेगा न्यू इंडिया: विजय गोयल
By Deshwani | Publish Date: 9/7/2017 5:16:01 PM
युवा शक्ति और खेल शक्ति से बनेगा न्यू इंडिया: विजय गोयल

 नई दिल्ली, (हि.स.)। केंद्रीय खेल मंत्री विजय गोयल ने आज सातवें स्लम युवा दौड़ को हरी झंडी दी। इस मौके पर उनके साथ सांसद रमेश बिधुड़ी और ओलिम्पिक पदक विजेता पहलवान साक्षी मालिक मौजूद रहे। आज की दौड़ तुगलकाबाद गांव किले से शुरू हुई और इसका समापन करनी सिंह शूटिंग रेंज पर हुआ। करीब तीन हजार युवाओं ने भारत माता की जय और वन्दे मातरम के नारे लगाते हुए दौड़ में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 

युवाओं को सम्बोधित करते हुए गोयल ने कहा, 'ये सिर्फ दौड़ नहीं बल्कि एक न्यू इंडिया के तरफ अग्रसर युवा शक्ति है।' गोयल ने बताया की यदि हम युवा शक्ति और खेल शक्ति को बल देकर दोनों को मिला दें, तो इससे युवा सशक्त होगा और न्यू इंडिया बनाने में अहम् भूमिका निभाएगा। गोयल ने बच्चों के साथ सरकार की विभिन्न लोक कल्याण नीतियों के बारे में भी पुछा और साथ ही उन्हें गीत गाकर और बातचीत कर उनका उत्साहवर्धन किया। 
मीडिया से बात करते हुए गोयल ने कहा, 'बहुत जल्द हम इन बस्तियों में युवाओं की टीमें बनाएंगे और विभिन खेल जैसे फुटबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन आदि की प्रतियोगिताएं भी रखेंगे। इससे हमें भविष्य के खिलाड़ियों को खोजने का सुनहरा अवसर मिलेगा। रमेश बिधुड़ी ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा की इससे युवाओं को रचनात्मकता और सकारात्मक सोच रखने का मौका मिलेगा। साक्षी मालिक ने अपने ओलिम्पिक पदक जीतने की कहानी बच्चों को सुनाई और बताया की खेल से अच्छे स्वस्थ्य को अपनाकर हम जीवन में आगे बढ़ सकते हैं। गोयल ने बताया की जल्द सभी स्लम दौड़ के प्रतियोगियों के साथ एक विशाल कार्यक्रम किया जायेगा और बांटी गयी शर्ट, मेडल और सर्टिफिकेट से ही युवाओं की एंट्री होगी जो कि एक अनोखा नियम है।
स्लम युवा दौड़, 'स्लम गोद अभियान' के तहत कराया जा रहा है जिसमें खेल मंत्रालय और उसके अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र संगठन मिलकर पूरी दिल्ली में ऐसी दौड़ों का आयोजन कर रही है। कुल मिलाकर 11 दौड़ें कराइ जाएंगी जिसमे से सात सफल दौड़ों में अबतक 30,000 स्लम युवाओं ने भाग लिया है। 15 जुलाई को आठवां स्लम दौड़ आयोजित किया जाएगा। सभी बच्चों में इस कार्यक्रम को लेकर जोश और उत्साह है और हर सप्ताह स्लम दौड़ के माध्यम से एक नए रोमांच के दर्शन अभिभावकों को होते हैं, उन्हें ख़ुशी है की खेल मंत्रालय द्वारा बच्चे अच्छी गतिविधियों को अपना रहे हैं।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS