ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
खेल
एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचे अनस व जौना
By Deshwani | Publish Date: 7/7/2017 8:17:24 PM
एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचे अनस व जौना

भुवनेश्वर,  (हि.स.)। राष्ट्रीय रिकार्डधारी मोहम्मद अनस और दक्षिण एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली जौना मुर्मू 22वीं एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंच गये हैं।

 
अनस ने पुरुषों की 400 मीटर स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाई तो मुर्मू ने महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ में हीट-2 से फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। 
 
महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ में भारत की अर्पिता एम ने हीट-1 से फाइनल में कदम रखा है। उनके अलावा अनु. आर ने हीट-2 से तीसरे स्थान पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाई। पुरुषों के डीकैथलोन स्पर्धा में चीन के गु कि ने 110 मीटर हर्डल में बढ़त ले ली। इसी स्पर्धा में भारत के अभिषेक शेट्टी पांचवें स्थान पर रहे।
 
भारत को हालांकि 4 गुणा 100 स्पर्धा में बड़ा झटका लगा। इस स्पर्धा में भारतीय टीम अगले दौर में क्वालीफाई नहीं कर पाई। टीम इस स्पर्धा में इसलिए क्वालीफाई नहीं कर पाई क्योंकि उसने बैटन बदलने की रेखा को समय से पहले पार कर दिया था। इसके बाद भारतीय खिलाड़ी अमिया कुमार मलिक काफी निराश दिखे।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS