ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
खेल
डेकाथलीट जगतार प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन के दोषी
By Deshwani | Publish Date: 7/7/2017 8:08:17 PM
डेकाथलीट जगतार प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन के दोषी

नई दिल्ली,  (हि.स.)। एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में डेकाथलीट जगतार सिंह प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन के दोषी पाये गये हैं। जगतार के नूमने में मेलडोनियम की मात्रा पाई गई है, जो शरीर में रक्त संचार को बढ़ा देता है। विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) ने पिछले साल इस पदार्थ को अपने प्रतिबंधित पर्दाथों की सूची में शामिल किया है। इसी पदार्थ की मौजूदगी के कारण रूस की महिला टेनिस स्टार मारिया शारापोवा पर 15 महीने का प्रतिबंध लगा था।

जगतार को गुरूवार को भुवनेश्वर में जारी एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करना था। पिछले महीने पटियाला में हुए फेडरेशन कप राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) ने उनके मूत्र का सैम्पल लिया था, जिसमें प्रतिबंधित पदार्थ के अंश पाए गए हैं| इसी कारण उन्हें अस्थाई तौर पर निलम्बित कर दिया गया है। उनके ‘ए’ सैम्पल में नाकाम होने के बाद अब उनके ‘बी’ सैम्पल की जांच होगी और अगर यह भी पॉजिटिव पाई जाती है तो राजस्थान के इस खिलाड़ी पर अधिकतम चार साल का प्रतिबंध लग सकता है।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS