ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
खेल
सिर्फ धोनी को हार की वजह नहीं मानते गावस्कर
By Deshwani | Publish Date: 5/7/2017 3:01:49 PM
सिर्फ धोनी को हार की वजह नहीं मानते गावस्कर

नई दिल्ली, (हि.स.)। वेस्टइंडीज दौरे पर पांच वनडे मैचों की सीरीज़ खेलने पहुंची भारतीय टीम को चौथे एकदिवसीय मैच में मिली हार के बाद आलोचकों के निशाने पर आये महेन्द्र सिंह धोनी को भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर का साथ मिला है। 

सुनील गावस्कर ने इस मामले पर कहा है कि वेस्टइंडीज़ से हार के लिए सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी ही जिम्मेदार नहीं हैं| इसके लिए पूरी टीम जिम्मेदार है। इसलिए धोनी को दोष देना बंद करना चाहिए| ये सामूहिक विफलता है।

गौरतलब है कि वेस्टइंडीज़ के खिलाफ चौथे वनडे में भारत को 11 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। 190 रनों का पीछा करने उतरी टीम इंडिया 178 रनों पर ढेर हो गई थी। जिसमें भारतीय पारी में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 114 गेंदों में 54 रन बनाए थे और आखिरी ओवर से पहले आउट हो गए थे। जिसके बाद वह लगातार आलोचनाओं का शिकार हो रहे थे। भारतीय टीम 50 वें ओवर में 178 रन बनाकर आल आउट हो गई। उन्होंने 108 गेंदों में अपना 64 वां अर्धशतक पूरा किया। ये धोनी के करियर का सबसे धीमा अर्धशतक था।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS