खेल
गूगल ने डूडल के जरिये मनाई विंबलडन की 140वीं वर्षगांठ
By Deshwani | Publish Date: 3/7/2017 1:37:18 PM नई दिल्ली, (हि.स.)। गूगल अपने डूडल के जरिये विंबलडन की 140वीं वर्षगांठ मना रहा है। गुगल के द्वारा बनाए इस डूडल को अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, आस्ट्रिया, बांग्लादेश, समेत कई अन्य देशों में प्रदर्शित किया जा रहा है। विंबलडन विश्व का सबसे पुराना टेनिस टूर्नामेंट है।
इस बार का विंबलडन कुछ विशेष महत्वपूर्ण होने वाला है। 2015 और 2016 में खिताब जीतने वाली सेरेना सितंबर में मां बनेंगी और उनके कोर्ट से दूर रहने से शीर्ष स्तर पर एक खालीपन आ गया। उधर रूसी स्टार शारापोवा मांसपेशियों में चोट के कारण विंबलडन क्वालिफाइंग टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा।
मालूम हो कि विंबलडन की शुरुआत 1877 में हुई थी। पहले विंबलडन का आयोजन ऑल इंग्लैंड क्रॉकेट और लॉन टेनिस क्लब में हुआ था। वहीं, विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट हर साल दो हफ्तों के लिए 5,00,000 से अधिक दर्शकों को आकर्षित करती है। ऑल इंग्लैंड लॉन टेनिस एंड क्रोक्वेट क्लब एक निजी क्लब है, जिसकी स्थापना 1868 में मूल रूप से 'द ऑल इंग्लैण्ड क्रोक्वेट क्लब के रूप में की गयी थी। ऑल इंग्लैंड क्लब का पहला मैदान वोर्पल रोड पर 4 एकड़ में फैला था।