खेल
खेलमंत्री विजय गोयल ने श्रीकांत को दी बधाई
By Deshwani | Publish Date: 25/6/2017 3:24:43 PM नई दिल्ली, (हि.स.)। खेलमंत्री विजय गोयल ने ऑस्ट्रेलिया ओपन का खिताब जीतने पर भारतीय दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत को बधाई दी है।
खेलमंत्री ने ट्विट कर अपने बधाई संदेश में कहा कि श्रीकांत ने लगातार दूसरा सुपर सीरीज खिताब जीता। ओलंपिक चैम्पियन चेन लोंग को 22-20,21-16 से हराकर ऑस्ट्रेलिया ओपन सुपर सीरीज जीत लिया। आप पर गर्व है।
गौरतलब है कि भारतीय दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत ने अपना स्वर्णिम अभियान जारी रखते हुए रविवार को आस्ट्रेलियाई ओपन का खिताब जीत लिया है। श्रीकांत ने खिताबी मुकाबले में चीन के चेन लोंग को सीधे सेटों में 22-20,21-16 से मात दी। इस जीत के साथ ही श्रीकांत लगातार दो सुपर सीरीज खिताब जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं।