खेल
सानिया-वेंडेवेगे की जोड़ी एगोन टेनिस के सेमीफाइनल में
By Deshwani | Publish Date: 24/6/2017 7:22:09 PM नई दिल्ली, (हि.स.)। भारत की स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और अमेरिका की कोको वेंडेवेगे की जोड़ी वाकओवर की मदद से एगोन टेनिस चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंच गयी है।
महिला युगल में सानिया और उनकी अमेरिकी जोड़ीदार कोको वेंडेवेगे ने शीर्ष वरीय जोड़ी लूसी सफारोवा और चेक गणराज्य की बारबोरा स्ट्राइकोवा के मैच से हटने के कारण वाकओवर की बदौलत बर्मिंघम में चल रहे एगोन क्लासिक के सेमीफाइनल में जगह बना ली है।
भारतीय-अमेरिकी जोड़ी के सामने अब आस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी और कासी डेलाकुआ की चुनौती होगी जो सेमीफाइनल में एकमात्र वरीय खिलाड़ी बची हैं।