खेल
महिला विश्वकप : भारत ने इंग्लैंड के सामने रखा 282 रनों का लक्ष्य
By Deshwani | Publish Date: 24/6/2017 7:13:05 PM डर्बी, (हि.स.)। स्मृति मंधाना (90), पूनम राउत (नाबाद 86) और कप्तान मिताली राज (71) की शानदार अर्धशतकीय पारियों की मदद से भारत ने आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप के अपने पहले मैच में खिताब के प्रबल दावेदार और मेजबान इंग्लैंड के सामने 282 रनों का लक्ष्य रखा है।
शनिवार को टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 281 रन बनाये। स्मृति मंधाना और पूनम राउत ने पहले विकेट के लिए 144 रन की साझेदारी कर भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई।
मंधाना अपने वनडे कॅरियर का दूसरा शतक बनाने से चूक गई। वह 90 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर इंग्लैंड की कप्तान हीथर नाइट की गेंद पर डेनियली हेजेल को कैच देकर पवेलियन लौट गई। मंधाना ने अपनी विस्फोटक अर्धशतकीय पारी में केवल 72 गेंदों का सामना किया। जिसमें उन्होंने 11 चौके और दो छक्के लगाए। इसके बाद 222 के कुल स्कोर पर हिदर नाइट की गेंद पर हेजल को कैच देकर राउत भी पवेलियन लौट गयीं। अपनी 86 रन की पारी में राउत ने सात चौके और एक छक्का लगाया। 281 के कुल स्कोर पर कप्तान मिताली राज 71 रन बनाकर ने हिदर नाइट की गेंद पर ब्रंट को कैच देकर आउट हुईं। हरमनप्रीत कौर 24 रन बनाकर नाबाद रहीं।