ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
खेल
हॉकी इंडिया की इकाइयों ने ओलंपिक दिवस का जश्न मनाया
By Deshwani | Publish Date: 23/6/2017 5:51:23 PM
हॉकी इंडिया की इकाइयों ने ओलंपिक दिवस का जश्न मनाया

 नई दिल्ली, (हि.स.)। हॉकी इंडिया के सदस्य इकाइयों ने शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस का जश्न मनाया, जिसमें बड़ी संख्या में हर उम्र और हर धर्म के लोग शामिल हुए। ओलंपिक दिवस समारोह में हॉकी इंडिया के 35 सदस्यीय यूनिटों ने पूरे देश में तरह-तरह के कार्यक्रमों जैसे दौड़, प्रदर्शनी, खेल गतिविधियों, संगीत, शैक्षिक सेमिनारों की मेजबानी की। जिसमें हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। 

इस समारोह में हॉकी मिजोरम ने विभिन्न जिलों में पुरुष और महिला हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन कराया। हॉकी गंगपुर-ओडिशा ने ओलंपिक दिवस के अवसर पर जागरूकता फैलाने के लिए एक जागरूकता पत्र का वितरण किया। दिल्ली हॉकी ने 6-ए-साइड हॉकी मैच का आयोजन किया। छत्तीसगढ़ हॉकी और असम हॉकी ने मैत्रीपूर्ण मैचों का आयोजन किया। हॉकी महाराष्ट्र ने स्कूल के स्तर पर हॉकी प्रशिक्षण के लिए खेल शिक्षकों के लिए एक दिवसीय कोचिंग क्लिनिक का आयोजन किया।
इसके अलावा मुंबई स्पोर्ट स्कूल एसोसिएशन, हॉकी हरियाणा, मणिपुर हॉकी, तेलंगाना हॉकी, हॉकी उत्तराखंड, हॉकी झारखंड सहित कई अन्य इकाइयों ने ओलंपिक दिवस के अवसर पर मैत्रीपूर्ण मैचों और प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया। गौरतलब है कि हर चार साल में खेल जगत का सबसे बड़ा मंच दुनिया भर के खिलाड़ियों को वैश्विक स्तर पर अपना जौहर दिखाने का अवसर प्रदान करता है। हर चार साल में ये मौका 'ओलंपिक' के रूप में आता है। आज की तारीख, यानी 23 जून, को हर साल विश्व भर में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस मनाया जाता है। हर साल हज़ारों की संख्या में विभिन्न देशों के लोग तरह तरह के इवेंट्स जैसे दौड़, प्रदर्शनी मुकाबले में हिस्सा लेकर ओलंपिक दिवस मनाते हैं। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस की शुरुआत 23 जून 1948 को पेरिस में हुई थी।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS