खेल
उलानबटोर कप के सेमीफाइनल में पहुंचे अंकुश दहिया और प्रियंका चौधरी
By Deshwani | Publish Date: 23/6/2017 5:49:57 PM नई दिल्ली, (हि.स.)। एशियाई युवा रजत पदकधारी अंकुश दहिया और प्रियंका चौधरी (60 किग्रा) ने क्रमश: पुरुष और महिला वर्ग के क्वार्टरफाइनल मुकाबले जीतकर उलानबटोर कप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। अंकुश ने मंगोलिया के दुलगुन ओयुनचिमेग को पराजित किया जबकि प्रियंका ने रूस की एलेक्सां ओर्डिना पर जीत दर्ज की। अंकुश अब अंतिम चार में रूस के राद्ना सिबिकोव से भिड़ेंगे। वहीं प्रियंका की भिड़ंत कोरिया की हये सोंग चोए से होगी।
अन्य मुकाबलों में दुर्योधन सिंह (69 किग्रा) क्वार्टर फाइनल में मंगोलिया के बायम्बा-अर्डेन ओटगोनबटार से हारकर बाहर हो गए। महिला वर्ग में कलावंती (75 किग्रा) भी रूस की लियूबोव लुसुपोवा से पराजित हो गई। इसके पहले पांच बार की विश्व चैम्पियन भारत की स्टार मुक्केबाज एम सी मैरी कॉम (51 किग्रा) भी क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हो गईं।