ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
खेल
राष्ट्रीय योग ओलंपियाड में 4 पदक जीतकर दिल्ली शीर्ष पर
By Deshwani | Publish Date: 21/6/2017 5:55:28 PM
राष्ट्रीय योग ओलंपियाड में 4 पदक जीतकर दिल्ली शीर्ष पर

नई दिल्ली, (हि.स.)। राष्‍ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) द्वारा आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय योग ओलंपियाड में इस बार दिल्ली की टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। तालकटोरा स्टेडियम में संपन्न हुए योग ओलंपियाड में दिल्ली की टीम को अपर प्राइमरी लड़के और माध्यमिक में लड़कियों की श्रेणी में स्वर्ण सहित कुल चार पदक मिले हैं।
केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने चार श्रेणियों में कुल बारह विजेताओं को पदक प्रदान किए। अपर प्राइमरी (लड़कियां)- गुजरात टीम को स्वर्ण पदक, दिल्ली को रजत पदक और हरियाणा को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। अपर प्राइमरी (लड़के)- दिल्ली की टीम को स्वर्ण पदक मिला। गुजरात टीम को रजत और तमिलनाडु की टीम को कांस्य पदक मिला। माध्यमिक (लड़कियां)- स्वर्ण पदक दिल्ली की टीम को प्राप्त हुआ। गुजरात टीम को रजत पदक और कर्नाटक की टीम को कांस्य पदक हासिल हुआ। माध्यमिक (लड़के)- हरियाणा की टीम को स्वर्ण पदक मिला। दिल्ली की टीम को रजत और मणिपुर की टीम को कांस्य पदक मिला।
समारोह में भाग लेने वाले 450 विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा अभिभावकों को संबोधित करते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बच्चों की वर्तमान अवस्था खुशी और आनंद की है| उन्हें किसी तरह का तानव नहीं है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि बच्चों का जीवन हमेशा तनाव मुक्त रहेगा। उन्होंने कहा क मस्तिष्क और शरीर से तभी स्वस्थ्य रहा जा सकता है जब शरीर सक्रिय हो और मन शांत हो। इन दोनों के बीच संतुलन को ही योग कहते हैं।
कुशवाहा ने कहा कि यदि इस नाजुक उम्र में योग की आधारशिला रखी जाती है तो योग की आदत जीवनभर बनी रहेगी। उन्होंने पदक विजेता बच्चों को बधाई दी। उन्होंने सुझाव दिया कि इस ओलंपियाड को स्पर्धा नहीं समझा जाना चाहिए, बल्कि योग को दैनिक जीवन के हिस्से के रूप में अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि योग से व्यक्ति की सोच सकारात्मक होती है और परिणामस्वरूप बेहतर तरीके से ध्यान केन्द्रित होता है। जीवन में किसी भी तरह की सफलता के लिए ध्यान केन्द्रित होना आवश्यक है।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS