खेल
ब्रिक्स 2017: चीन ने भारतीय बास्केटबाल टीम को हराया
By Deshwani | Publish Date: 20/6/2017 1:48:37 PMनई दिल्ली, (हि.स.)। स्टार खिलाड़ी अमज्योत सिंह गिल के शानदार प्रदर्शन के बावजूद चीन के ग्ंवागझू में चल रहे ब्रिक्स खेल 2017 में चीन ने भारतीय बास्केटबाल टीम 97-57 के बड़े अंतर से हराया।
गिल ने भारतीय टीम के लिए 26 अंक जुटाए, छह रिबाउंड किए और चार में मदद की लेकिन टीम एक इकाई के रूप में प्रदर्शन नहीं कर सकी और हार गई। बतादें कि ब्रिक्स (ब्राज़ील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका) खेलों में लगभग 300 एथलीट विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे हैं। इनमें वॉलीबॉल, बास्केटबॉल और मार्शल आर्ट्स शामिल हैं।