ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
खेल
ब्रिक्स खेलों के वुशु टूर्नामेंट में भारत ने 2 स्वर्ण सहित जीते 6 पदक
By Deshwani | Publish Date: 19/6/2017 7:11:14 PM
ब्रिक्स खेलों के वुशु टूर्नामेंट में भारत ने 2 स्वर्ण सहित जीते 6 पदक

 नई दिल्ली,  (हि.स.)। चीन के ग्वांगझू में चल रहे ब्रिक्स खेलों के दूसरे दिन सोमवार को खत्म हुए वुशु टूर्नामेंट में भारत ने कुल दो स्वर्ण पदक सहित कुल छह पदक अपने नाम किए हैं। इन छह पदकों में दो स्वर्ण पदकों के अलावा दो रजत और दो कांस्य पदक शामिल हैं।

 
भारतीय खिलाड़ियों ने चीन, रूस, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों के दिग्गज खिलाड़ियों को अच्छी टक्कर दी। रविवार को एम. ज्ञानदास ने ताइजीक्वान/ताइजीजियान में स्वर्ण पदक हासिल किया। इसी स्पर्धा में एम.बिंदेश्वरी देवी ने रजत और एल.सानाटगोमभी चानु ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
 
दूसरे और अंतिम दिन सोमवार को भारतीय टीम ने तीन पदक जीते जिसमें एक स्वर्ण, एक कांस्य और एक रजत पदक शामिल है।
 
अंजुल नामदेव ने चांगक्वान स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। तोषीबाला ने महिलाओं की चांगक्वान स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम किया। वहीं नानक्वान स्पर्धा में साजन लामा ने कांस्य पदक जीता।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS