खेल
ब्रिक्स खेलों के पहले दिन भारतीय वुशू टीम ने तीन पदक जीते
By Deshwani | Publish Date: 19/6/2017 3:08:28 PM ग्वांगझू, (हि.स.)। चीन के ग्वांगझू में चल रहे ब्रिक्स खेलों के पहले दिन भारतीय वुशू टीम ने एक स्वर्ण सहित तीन पदक जीते। इन पदकों में स्वर्ण के अलावा एक रजत और एक कांस्य शामिल है।
पुरुष वर्ग में तैजीकुआन स्पर्धा में एम ज्ञानदेश सिंह ने भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया जबकि इसी स्पर्धा के महिला वर्ग में भारत की ही के. बिंदेश्वरी चानू ने रजत और एल सनातोंबी चानू ने कांस्य पदक हासिल किया। टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही 10 सदस्यीय भारतीय टीम में मैनेजर सुहैल अहमद, कोच सच्चिदानंद सिंह और आठ खिलाड़ी (चार महिला और चार पुरुष) शामिल हैं। टूर्नामेंट का आयोजन 21 जून तक होना है। इस टूर्नामेंट में अन्य टीमों में चीन, रूस, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका की मजबूत टीमें शामिल हैं।