खेल
रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने फीफा का शुक्रिया अदा किया
By Deshwani | Publish Date: 18/6/2017 7:10:56 PM सैंट पीटर्सबर्ग, (हि.स.)। कन्फेडरेशंस कप के आयोजन की शुरुआत के लिए रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने फीफा का शुक्रिया अदा किया है। पुतिन ने इस टूर्नामेंट के दौरान दिखाए भरोसे और तैयारियों में मदद के लिए फीफा का आभार जताया।
शनिवार रात को आयोजित हुए कन्फेडरेशंस कप के उद्घाटन समारोह में 1,500 से अधिक कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं। ये सभी प्रस्तुतियां रूस के इतिहास, संस्कृति और प्रकृति को समर्पित थीं।
पुतिन ने शनिवार रात को आयोजित हुए रूस और न्यूजीलैंड के बीच के मैच का भी आनंद लिया। रूस ने कन्फेडरेशंस कप के ग्रुप-ए में खेले गए मैच में न्यूजीलैंड को 2-0 से मात दी। उल्लेखनीय है कि एक साल बाद रूस 2018 फीफा विश्व कप टूर्नामेंट का भी आयोजन करेगा।