खेल
भारत के पास इतिहास रचने का मौका
By Deshwani | Publish Date: 18/6/2017 12:58:34 PM नई दिल्ली, (हि.स.)। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतकर भारतीय टीम सबसे ज्यादा बार यह खिताब जीतने का रिकॉर्ड बना सकती है। भारत साल 2002 में श्रीलंका के साथ संयुक्त विजेता बना था। जबकि 2013 चैंपियंस ट्रॉफी में भारत, इंग्लैंड को मात देकर दूसरी बार चैंपियंस बना था। वहीं, ऑस्ट्रेलिया भी साल 2006 और 2009 में चैंपियन बन चुका है। भारत अब यह खिताब जीतता है तो यह उसका तीसरा चैंपियंस ट्रॉफी खिताब होगा।
वहीं, मौजूदा चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान ने बड़ा उलटफेर करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया है। पाकिस्तान पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचा है। मौजूदा चैंपियन भारत ने लीग चरण में पाकिस्तान से बेहतर प्रदर्शन किया है। दोनों टीमों के पास इतिहास रचने का मौका है। पाकिस्तान मेजबान इंग्लैंड को हराकर फाइनल में पहुंचा है। भारत ने नंबर वन दक्षिण अफ्रीका को हराकर सेमीफाइनल का टिकट कटाया है।