ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
खेल
रूनी को पछाड़ छेत्री बने टॉप-4 एक्टिव अंतर्राष्ट्रीय स्कोरर
By Deshwani | Publish Date: 16/6/2017 6:17:07 PM
रूनी को पछाड़ छेत्री बने टॉप-4 एक्टिव अंतर्राष्ट्रीय स्कोरर

नई दिल्ली, (हि.स.)। भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में 54वां गोल कर सर्वाधिक गोल करने वाले सक्रिय फुटबॉलरों में चौथा स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है। सुनील ने एएफसी एशियन कप क्वालिफायर में किर्गिस्तान के खिलाफ मैच में अपना 54वां अंतर्राष्ट्रीय गोल कर यह उपलब्धि हासिल की।

सुनील ने इंग्लैंड के वेन रूनी को पछाड़कर यह स्थान हासिल किया। इस सूची में 73 गोल के साथ क्रिस्टियानो रोनाल्डो शीर्ष पर हैं। दूसरे नंबर पर 58 गोलों के साथ लियोनेल मेसी हैं। तीसरे स्थान पर क्लींट डेम्पसे हैं। क्लींट के 56 गोल हैं। गौरतलब है कि 'टॉप एक्टिव अंतर्राष्ट्रीय स्कोरर्स' सर्वाधिक अंतर्राष्ट्रीय गोल करने वाले खिलाड़ी हैं जिन्होंने संन्यास नहीं लिया है। 
बता दें कि कप्तान सुनील छेत्री के गोल की मदद से भारत ने अपना विजय अभियान जारी रखते हुए मंगलवार को एएफसी एशियाई कप क्वालीफायर फुटबॉल मैच में किर्गिस्तान को 1-0 से हरा दिया था। इसके पहले सुनील ने एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) एशियन कप क्वालिफायर में म्यांमार के खिलाफ अपना 53वां गोल किया था।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS