ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
खेल
यूरोपीय विश्व कप क्वालीफायर में स्वीडन, पुर्तगाल जीते
By Deshwani | Publish Date: 10/6/2017 7:00:45 PM
यूरोपीय विश्व कप क्वालीफायर में स्वीडन, पुर्तगाल जीते

मेड्रिड, (हि.स.)। यूरोपीय विश्व कप क्वालीफायर के छठे दौर में स्वीडन और पुर्तगाल ने जीत दर्ज की। स्वीडन ने फ्रांस को और पुर्तगाल ने लातविया को मात देकर जीत हासिल की।

स्वीडन ने फ्रांस को 2-1 से मात दी। ओलिवर गिरोड ने 37वें मिनट में गोल कर फ्रांस का खाता खोला। इसके बाद 43वें मिनट में जिमी दुरमाज ने स्वीडन के लिए गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर किया। दूसरे हाफ में दोनों टीमों के बीच बढ़त के लिए काफी संघर्ष हुआ। हालांकि, 93वें मिनट ओला तोइवोनेन ने गोल कर जीत स्वीडन के खाते में डाल दी।

इसके अलावा, छठे दौर में खेले गए दूसरे मैच में पहले हाफ की शुरुआत के बाद 41वें मिनट में रोनाल्डो ने गोल कर पुर्तगाल का खाता खोला। इसके बाद, दूसरे हाफ में 63वें मिनट में रोनाल्डो ने एक और गोल कर पुर्तगाल को 2-0 से बढ़त दिलाई। एड्रिएन सिल्वा ने 67वें मिनट में तीसरा गोल कर पुर्तगाल को लातविया पर 3-0 से जीत दिलाई।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS