ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
खेल
हॉकी: जूनियर पुरुष राष्ट्रीय शिविर के लिए 33 सदस्यीय कोर ग्रुप की घोषणा
By Deshwani | Publish Date: 10/6/2017 5:48:38 PM
हॉकी: जूनियर पुरुष राष्ट्रीय शिविर के लिए 33 सदस्यीय कोर ग्रुप की घोषणा

नई दिल्ली, (हि.स.)। पिछले हफ्ते बेंगलुरु स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) सेंटर में संपन्न हुए एक चयन ट्रायल के बाद हॉकी इंडिया ने जूनियर पुरुष राष्ट्रीय शिविर के लिए 33 सदस्यीय कोर ग्रुप की घोषणा की है, जो राष्ट्रीय शिविर में आगामी टूर्नामेंटों के लिए प्रशिक्षण जारी रखेंगे। 

हॉकी इंडिया ने सातवें जूनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी चैम्पियनशिप 2017 के समापन के बाद 24 मई को बेंगलुरु के साईं सेंटर में एक चयन ट्रायल का आयोजन किया किया था, जिसमें कुल 53 खिलाड़ियों को चुना गया था। इसके बाद उनमें से 33 खिलाड़ियों को पांच सप्ताह के शिविर के लिए चुना गया। राष्ट्रीय शिविर का आयोजन का उद्देश्य 2020 जूनियर विश्वकप के लिए खिलाड़ियों के कोर ग्रुप को विकसित करना है। 

जूनियर पुरुषों के कोर ग्रुप में इस साल के राष्ट्रीय चैंपियनशिप की विजेता हॉकी ओडिशा, रनर-अप स्टील प्लांट स्पोर्ट्स बोर्ड, हॉकी पंजाब, हॉकी हरियाणा, उत्तर प्रदेश हॉकी, हॉकी चंडीगढ़, हॉकी गंगपुर-ओडिशा, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया, सिंध बैंक, मणिपुर हॉकी, मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी, सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड और हॉकी बिहार के खिलाड़ी शामिल हैं। 

शिविर में चुने गये 33 सदस्यीय कोर ग्रुप जूनियर पुरुष खिलाड़ियों के नाम निम्न हैं-

गोलकीपर: पंकज कुमार राजक,तनुज गुलिया, प्रशांत कुमार चौहान, एएस सेंनामिज अरसु।

डिफेंडर: सुमन बेक, प्रिंस,दीनाचंद्र सिंह मोइरंग्थेम,मोहम्मद,अक्षय अवस्थी,मनदीप मोर,प्रताप लाकड़ा, संजय, फरज।

मिडफील्डर: सनी मलिक,रबीचंद्र सिंह मोइरंग्थेम, विशाल सिंह, राहुल, सुखजीत सिंह, यशदीप सिविक, विशाल अंतिल, हर्मंजीत सिंह, वरिंदर सिंह, राहुल कुमार राजभर।

फारवर्ड: जयप्रकाश पटेल, शिलानंद लाकड़ा, आनंद कुमार बाड़ा, मोहम्मद, मोहम्मद अलीशान, रौशन कुमार सैफ खान, दिलीप्रीत सिंह, मनिंदर सिंह, शिवम आनंद और अभिषेक। 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS