खेल
आईसीसी क्रिकेट हॉल ऑफ फेम में शामिल हुए मुरलीधरन
By Deshwani | Publish Date: 9/6/2017 2:06:30 PM लंदन, (हि.स.)। श्रीलंकाई दिग्गज ऑफ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन को आईसीसी क्रिकेट हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया। श्रीलंका के इस महान स्पिनर को चैम्पियंस ट्राफी के दौरान भारत और श्रीलंका के मैच में ब्रेक के समय यह सम्मान दिया गया। मुरली दुनिया के 83वें और श्रीलंका के पहले क्रिकेटर हैं, जिन्हें आईसीसी हाल आफ फेम में शामिल किया गया।
उन्हें आर्थर मौरिस, जार्ज लोमैन और कारेन रोल्टन के साथ यह सम्मान दिया गया। इस मौके पर मुरलीधरन ने कहा कि यह सम्मान पाना गर्व की बात है। एक क्रिकेटर के लिए यह सपना होता है कि वह यह सम्मान पाए। मैं आईसीसी को इसके लिए धन्यवाद देता हूं।