खेल
बेल्जियम ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम को 2-1 से हराया
By Deshwani | Publish Date: 3/6/2017 1:44:30 PM नई दिल्ली (हि.स.)। जर्मनी में जारी तीन देशों के आमंत्रण हॉकी टूर्नामेंट के पहले मैच में अच्छी शुरुआत के बावजूद भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बेल्जियम ने 2-1 से हरा दिया।
इस मैच में भारतीय टीम के लिए एकमात्र गोल डिफेंडर हरमनप्रीत सिंह ने किया। पहले दो क्वार्टर में दोनों टीमों के बीच गोल दागने का संघर्ष जारी रहा। इसके बाद तीसरे क्वार्टर में हरमनप्रीत ने 38वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल कर भारतीय टीम को 1-0 से बढ़त दी। हालांकि, यह बढ़त टीम के काम न आ सकी।
अपने पहले मैच में जर्मनी को 5-2 से मात देने वाली बेल्जियम ने चौथे क्वार्टर में दो गोल दागकर भारत को 2-1 से मात दी। बेल्जियम के लिए ये दो गोल सेड्रिक चार्लियर (52वें मिनट) और टॉम बून (55वें मिनट) ने किए। भारतीय टीम का सामना अब शनिवार को जर्मनी से होगा।