ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
खेल
सरिता सिंह ने स्थापित किया नया राष्ट्रीय कीर्तिमान
By Deshwani | Publish Date: 2/6/2017 4:08:30 PM
सरिता सिंह ने स्थापित किया नया राष्ट्रीय कीर्तिमान

 नई दिल्ली, (हि.स.)। 21वीं फेडरेशन कप राष्ट्रीय सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के हैमर थ्रो के महिला वर्ग में यूपी की सरिता सिंह ने नया राष्ट्रीय कीर्तिमान स्थापित किया है। सरिता ने 65.25 मीटर की थ्रो करके साथ मंजू बाला का 2014 में बनाया 62.74 मीटर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 

सरिता का इससे पहले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2016 में 61.81 मीटर था। सरिता ने अपनी पहली थ्रो से ही अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को सुधार दिया। उनकी दूसरी थ्रो 63.58 मीटर थी जिससे उन्होंने राष्ट्रीय रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। उन्होंने अपनी आखिरी थ्रो के साथ नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड कायम कर दिया। गुंजन सिंह (61.95 मीटर) को दूसरा और निधि कुमार (57.99 मीटर) को तीसरा स्थान मिला।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS