खेल
रामचंद्र गुहा ने बीसीसीआई प्रशासक पद से दिया इस्तीफा
By Deshwani | Publish Date: 1/6/2017 12:34:31 PM नई दिल्ली, (हि.स.)। इतिहासकार और बीसीसीआई के प्रशासकों में से एक रामचंद्र गुहा ने बीसीसीआई के प्रशासकों के पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने आज सुप्रीम कोर्ट को इसकी जानकारी दी।
आपको बता दें कि पिछले 30 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व महालेखानिरीक्षक (कैग) विनोद राय को बीसीसीआई का मुख्य प्रशासक नियुक्त किया था। प्रशासनिक समिति में रामचंद्र गुहा, आईडीएफसी बैंक के विक्रम लिमये और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान डायना एदुलजी को शामिल किया था।