खेल
भारतीय महिला हॉकी टीम जर्मनी रवाना
By Deshwani | Publish Date: 29/5/2017 2:51:00 PMनई दिल्ली, (हि.स.)। भारतीय महिला हॉकी टीम एक जून से जर्मनी में शुरू होने वाले तीन देशों के आमंत्रण टूर्नामेंट के लिए सोमवार को रवाना हो गई। इस टूर्नामेंट के माध्यम से भारतीय टीम अगले महीने होने वाले हॉकी विश्व लीग सेमीफाइनल के लिए अपनी तैयारियों को पुख्ता करना चाहेगी।
मनप्रीत सिंह की अगुवाई में 18 सदस्यीय टीम सोमवार तड़के बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से रवाना हुई। डसेलडोर्फ में होने वाले टूर्नामेंट भारतीय टीम जर्मनी और बेल्जियम के खिलाफ दो मैच खेलेगी। मनप्रीत ने रवाना होने से पहले कहा कि जर्मनी और बेल्जियम दोनों रियो ओलंपिक पदकधारी जैसी शीर्ष टीमों के खिलाफ खेलने से हमें हीरो हॉकी विश्व लीग सेमीफाइनल पुरुष के लिए काफी मदद मिलेगी।
उन्होंने कहा कि हम उनके खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करेंगे और इससे हमारे आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। इससे हमें अपने खेल में मामूली बदलाव करने का ज्यादा समय मिल जाएगा और हम अपनी गलतियों को सुधार लेंगे। हम अपने प्रदर्शन की समीक्षा करने में सक्षम होंगे और लंदन में बड़ी चुनौती के लिए तैयार रहेंगे।