खेल
अश्विन सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर व शुभम सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ी चुने गये
By Deshwani | Publish Date: 25/5/2017 1:27:20 PMमुम्बई, (हि.स.)। भारतीय आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को बुधवार को सिएट क्रिकेट रेटिंग (सीसीआर) अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार 2017 में साल का सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर चुना गया है। क्रिकेट क्लब आफ इंडिया में हुए एक समारोह में अश्विन को पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर और आरपीजी एंटरप्राइजेस के अध्यक्ष हर्ष गोयनका ने यह पुरस्कार दिया।
इसके अलावा युवा बल्लेबाज शुभम गिल को साल के सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ी का पुरस्कार मिला। उन्हें मुंबई में इंग्लैंड के खिलाफ अंडर 19 एकदिवसीय श्रृंखला में अच्छे प्रदर्शन के कारण इस पुरस्कार के लिए चुना गया।
अश्विन ने राइजिंग पुणे सुपरजाइंट की ओर से खेलते हुए टी 20 में अच्छे प्रदर्शन के लिए तमिलनाडु के आफ स्पिनर वाशिंगटन सुंदर की तारीफ की। उन्होंने कहा कि वाशिंगटन ने विजय हजारे ट्राफी में काफी अच्छा प्रदर्शन किया।