खेल
सानिया-श्वेडोवा की जोड़ी नर्नबर्ग ओपन के पहले दौर में हारी
By Deshwani | Publish Date: 24/5/2017 12:31:07 PM नई दिल्ली, (हि.स.)। सानिया मिर्जा और यारोस्लावा श्वेडोवा की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी नर्नबर्ग ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पहले ही दौर में हारकर बाहर हो गई। सानिया-श्वेडोवा की जोड़ी को ताइपे की चिया जुंग चुआंग और जापान की मिसाकी दोइ की जोड़ी ने पहले दौर में 5-7, 2-6 हराया।
ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट फ्रेंच ओपन से पहले सानिया मिर्जा और यारोस्लावा श्वेडोवा की जोड़ी का नर्नबर्ग टूर्नामेंट के पहले दौर में हारना निराशाजनक है। इससे पहले जारी हुई ताजा टेनिस रैंकिंग में भारत की शीर्ष महिला युगल खिलाड़ी सानिया मिर्जा को इसमें एक पायदान का नुकसान हुआ है। सानिया मिर्जा महिला युगल रैंकिंग में आठवें स्थान पर खिसक गई हैं।