बिहार
सीवान पुलिस ने 89 नामजद अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 11/5/2017 3:57:36 PMसीवान, (हि.स.)। बिहार में सीवान पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार साह के निर्देश पर सीवान पुलिस ने सात मई से 10 मई तक पूरे जिले में अपराधिक गतिविधियों की रोकथाम व अवैध शराब के खिलाफ एक विशेष समकालीन अभियान चलाया। जिसके तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों में 75 स्थानों पर छापेमारी कर के विभिन्न मामलों में नामजद कुल 424 लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें अवैध शराब के व्यवसाय में लिप्त 16 लोग शामिल हैं।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, तीन दिनों में गिरफ्तार लोगों में से 89 लोगों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। सीवान पुलिस के तीन तक चलाए गए इस विशेष समकालीन अभियान के दौरान पुलिस के द्वारा कुल 144 वारंटों का निष्पादन किया गया।
सूत्रों के अनुसार, विशेष अभियान के दौरान पुलिस के द्वारा जहां अवैध शराब के व्यवसाय में लिप्त 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया वहीं लगभग 11 लीटर देशी, आठ लीटर अंग्रेजी व 20 लीटर महुआ का शराब बरामदगी की गई।