बिहार
जलजमाव के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
By Deshwani | Publish Date: 24/4/2017 1:27:44 PMसीवान, (हि.स.)। बिहार में सीवान जिले के आंदर प्रखंड मुख्यालय में मुख्य सङक से गैस एजेंसी तक नाला निर्माण नहीं होने के कारण सड़क पर ही जलजमाव हो जा रहा है।
जलजमाव को लेकर सोमवार की सुबह आंदर पंचायत के पूर्व उपमुखिया संतोष कुमार के नेतृत्व में ग्रामीणो ने प्रदर्शन किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि नाला निर्माण नहीं होने के चलते सड़क पर हमेशा नाला का गंदा पानी का जलजमाव लगा रहता है। आंदर से भवराजपुर गैस एजेंसी तक एक हजार फिट नाला निर्माण नहीं है। जिसके चलते सभी ग्रामीण सड़क पर पानी बहाने को मजबूर हैं। पानी का जमाव होने के चलते सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुका है।
ग्रामीणों का कहना है कि आजादी के बाद से आजतक नाला का निर्माण नही किया गया, जिससे सभी ग्रामीण परेशान हैं। आजतक कोई जनप्रतिनिधि नाला का निर्माण नहीं कराया।