ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
कोर्ट में पेशी के बाद कैदी हरिकेश यादव फरार
By Deshwani | Publish Date: 20/4/2017 12:23:21 PM
कोर्ट में पेशी के बाद कैदी हरिकेश यादव फरार

 सीवान, (हि.स.)। बिहार के सीवान मंडल कारा से कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया एक कैदी हरिकेश यादव फरार हो गया। कैदी हत्याकांड का आरोपी है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि कैदी के भागने की जानकारी पदाधिकारियों को कारा में बुधवार रात में गिनती के दौरान हुई। इसके बाद कई अधिकारियों के होश उड़ गये। आनन-फानन में उसकी तलाश शुरू कर दी गई, परंतु भागने वाले कैदी का सुराग पुलिस नहीं लग सकी है। 

मंडल कारा में बंद कैदी हरिकेश यादव को कड़ी सुरक्षा के बीच पेशी के लिए व्यवहार न्यायालय लाया गया था। कैदी बुलेट कानू हत्याकांड का आरोपित है। इसकी डेढ़ वर्ष पूर्व पटवन के लिए पाइप देने से इनकार करने पर गोली मार कर हत्या कर दी थी। इसके खिलाफ नौतन थाने में कांड संख्या 104/15 के तहत प्राथमिकी दर्ज है। पेशी के लिए कैदी वैन में लाया गया था। उसे व्यवहार न्यायालय में अन्य कैदियों के साथ पेश भी किया गया। सभी कैदियों की पेशी के बाद जब वापस मंडल कारा ले जाया गया और उसकी गिनती की गई, तो एक कैदी गायब मिला। पंजी से मिलान करने पर पता चला कि कैदी हरिकेश यादव गायब है। इसके बाद सुरक्षा में तैनात कर्मियों के होश उड़ गए। आनन-फानन में उसकी तलाश शुरू कर दी गई। परंतु, गुरुवार सुबह तक उसका सुराग लगाने में पुलिस विफल रही है। 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS