बिहार
बिहार के सीवान में हिन्दू युवा वाहिनी कार्यकर्ता को मारी गोली
By Deshwani | Publish Date: 19/4/2017 5:06:27 PM सीवान। बिहार में सीवान जिले के जिरादेई थानाक्षेत्र के स्टेशन टोला पर अपराधियों ने दिन दहाड़े हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता विशाल सिंह को गोली मार दी। गोली लगने से विशाल गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि घायल विशाल सिंह को सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर भेज दिया गया है।
अपराधियों ने विशाल को करीब से तीन गोलियां मारी है। परिजनों ने बताया कि रात में वह शौच के लिए रेलवे स्टेशन की ओर गया था। विशाल सिंह को गोली मारने के विरोध में आक्रोशित लोगों ने बुधवार को जीरादेई मोड़ पर हंगामा मचाया और सुबह से सड़क को जाम कर दिया। आक्रोशित लोग अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। बंद और विरोध के कारण सीवान में घंटों यातायात बाधित रहा।